फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में रक्तदान कर बचा रहे लोगों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही जिले में रक्त की आवश्यकता वाले मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कई युवा आगे बढ़कर रक्तदान कर लोगों की जान बचा रहे हैं। गुरुवार को भी राष्ट्रीय युवा क्रांति मोर्चा की ओर से दो युवाओं ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद की।
विज्ञापन

कोरोना काल में रक्तदान शिविरों का आयोजन न होने के कारण ब्लड बैंकों में रक्त मिलने में दिक्कत हो रही है। जिला अस्पताल के लिए ही मार्च माह में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ था। उसके बाद अभी तक कोई रक्तदान शिविर नहीं लगा है, जिससे ब्लड बैंक में रक्त की कमी है। ऐसे में जरूरतमंदों की मदद के लिए युवा आगे आ रहे हैं। कुछ दिनों पूर्व शाहबाद क्षेत्र के वीर भगत सिंह युवा मोर्चा के सदस्य ने मुरादाबाद जाकर रक्तदान किया था तो गुरुवार को रक्त की आवश्यकता पर राष्ट्रीय युवा क्रांति मोर्चा के सदस्यों ने रक्तदान किया। कोरोना संक्रमण के जोखिम को देखते हुए कई लोग रक्तदान करने जाने से भी बच रहे हैं। राष्ट्रीय युवा क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर नलिन सिंह ने बताया कि वो अपने संगठन से जुड़े युवाओं के माध्यम से लगातार लोगों से रक्तदान की अपील कर रहे हैं। इसके लिए व्हाट्सएप, फेसबुक के माध्यम से ग्रुप बनाकर लोगों की सहायता की जा रही है। इस बीच गुरुवार शाम को मिलक में एक महिला को रक्त की आवश्यकता हुई तब उन्होंने नलिन सिंह को फोन किया और कुछ ही देर में नलिन की टीम के सदस्य एकम नंदा रक्तदान करने पहुंच गए। इसके थोड़ी देर बाद ही बाद उसी दिन रक्त की आवश्यकता पर उनकी अपील पर कपिल चौधरी रक्त देने पहुंचे। इसके साथ ही उनकी अपील पर टीम के अन्य व्यक्ति मनदीप सिंह, जगजीत सिंह, आलोक राठौर, हरविंदर सिंह भी कोरोना काल में रक्तदान कर चुके हैं। नलिन सिंह ने सभी युवाओं से अपील की है कि वो इन विषम परिस्थितियों में कोरोना से बचाव को पूरी सावधानी बरतते हुए रक्तदान करें, जिससे रक्त की कमी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें