फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन में गुजार दिया संडे, हाथ नहीं आया कैश

Mon, 14 Nov 2016 12:39 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
लाइन में गुजार दिया संडे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रविवार की छुट्टी का दिन लोगों ने कैश पाने के लिए बैंकों के आगे लगी लाइनों में ही गुजार दिया,लेकिन लोगों के
विज्ञापन

हाथ कैश हाथ नहीं आया। बैंकों के साथ ही डाकघर में भी कतार लगी।

कैश बदलने को लेकर जबर्दस्त लाइन देखी गई। बैंकों, डाकघरों की व्यवस्था भीड़ के आगे चौपट होकर रह गई है। हालत लगातार खराब हो रही  है,जिससे
आम लोगों की दिक्कत बढ़ी है।

एक हजार और पांच सौ रुपये के नोट  प्रतिबंधित होने का रविवार को पांचवां दिन था। रविवार को और दिनों के
मुकाबले बैंकों और डाकघरों में ज्यादा भीड़ लगी रही। रविवार होने की वजह से आज छुट्टी थी,लेकिन लोग छुट्टी की
परवाह  किए बिना ही सुबह से ही बैंकों के आगे कतार बनाकर खड़े हो गए। 

सभी बैंकोंे  में सुबह से लेकर शाम तक कतार लगी रही। मगर, तमाम लोगों का नंबर ही नहीं आ  सका,जिसके
चलते लोगों को परेशानी हुई।

एटीएम भी लगभर पूरी तरह ठप रहे। रविवार को  भी शहर के ज्यादातर एटीएम बंद
दिखे,जिसकी वजह  से लोगों की परेशानी बढ़ी रही। कुछेक  एटीएम को शाम के वक्त चालू किया गया,लेकिन कुछ
ही घंटों में इन एटीएम पैसे  खत्म भी हो गए। यहां पर भी लोगों की भीड़ लगी रही।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें