रामपुर। बिजली विभाग के दो संविदा कर्मी ही बिजली चोरी कर विभाग को चूना लगा रहे थे। अवर अभियंता ने चेकिंग की तो यह बात सामने आई। इस पर अधिशासी अभियंता ने दोनों कर्मचारियों से दस दस हजार रुपये जुर्माना जमा करा लिया है।
जिले में हर माह करोड़ों रुपये की बिजली चोरी हो रही है। सिफ आम उपभोक्ता ही नहीं बल्कि विभाग के कर्मचारी ही यह बिजली चोरी करा रहे हैं, जिसके बदले मोटी रकम वसूली जाती है। ऐसे में विभाग की ओर से विभाग के ही संविदा कर्मचारियों के खिलाफ अभियान शुरु कर दिया गया है। शनिवार को अधिशासी अभियंता के आदेश पर नवाब गेट बिजलीघर के अवर अभियंता ने चेकिंग की। इस दौरान दो संविदा कर्मी बिजली चोरी में संलिप्त पाए गए। इसके चलते अवर अभियंता ने मामले की जानकारी अधिशासी अभियंता को दी, जिसके बाद अधिशासी अभियंता ने दोनों संविदा कर्मचारियों ने दस दस हजार रुपये जुर्माना जमा करा लिया। साथ ही हिदायत भी दी है कि दोबारा बिजली चोरी मिली तो सीधे रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।