फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: स्वार के नजदीक तेंदुए की चहलकदमी से दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। मुंशीगंज-जालफनगला लिंक मार्ग पर स्वार के नजदीक बृहस्पतिवार की देर शाम तेंदुआ दिखाई देने से आसपास के क्षेत्र में दहशत पैदा हो गई है। कार से गुजर रहे युवकों ने हेड लाइट के सामने तेंदुए को रोड पार करते हुए देखा तो उनकी घिग्गी बंध गई। वह तेजी से कार चलाते हुए गांव पहुंचे। सुबह खेत में पंजे दिखाई देने से तेंदुए की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह जब गांव निवासी नबील खेत पर पहुंचे तो वहां तेंदुए के ताजे पंजों के निशान मिले। इस पर उनके बेटे ने बृहस्पतिवार की रात तेंदुआ दिखाई देने के बारे में बताया। कुछ ही देर में रात तेंदुआ दिखने की बात गांव तक पहुंची तो ग्रामीण दहशत में आ गए। मालूम हो कि जिस जगह तेंदुआ चलकदमी करते दिखा वहां से जालफनगला गांव और स्वार नगर से खेत की दूरी महज आधा किलोमीटर है।
लोगों में इस बात का भय है कि कहीं तेंदुआ भटकता हुआ आबादी में न घुस आए। इसके अलावा यह भी डर है कि लिंक मार्ग होने के कारण इस रास्ते से लगातार लोगों का आवागमन अधिक होता है, कहीं राहगीरों पर हमला न कर दे। ग्रामीणों ने अभी वन विभाग को सूचना नहीं दी है। वन दरोगा रोबिन सिंह ने बताया कि तेंदुआ दिखाई देने की सूचना नहीं है। उन्होंने लोगों से सतर्कता बरतने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें