फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिड़गांव के बेतयाणी के उपप्रधान ने व्यक्ति से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। चिड़गांव तहसील के बेतयाणी पंचायत के बागी गांव में स्थानीय पंचायत उपप्रधान ने एक व्यक्ति की पीटाई कर डाली। मारपीट में घायल व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने उपप्रधान के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मारपीट में घायल हुए प्रमोद कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि सोमवार सुबह नौ बजे वह अपने बागीचे में काम कर रहा था। इसी बीच बेतयाणी पंचायत उपप्रधान कृष्ण लाल वहां आया और किसी बात को लेकर उसके साथ गाली गलौज और धक्कामुक्की करने लगा। जब उसने उपप्रधान को गाली गलौज करने से मना किया तो उसने उस पर पत्थरों से हमला कर दिया। इससे प्रमोद के सीर पर चोटें आई हैं।
इसी बीच कुछ स्थानीय लोगों ने प्रमोद किसी तरह से बचाया। इसके बाद प्रमोद को अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार दिया गया। पु्लिस ने उपप्रधान के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी रोहड़ू सुनील नेगी ने बताया कि मारपीट में घायल व्यक्ति के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें