कुल 2.36 लाख संदिग्ध वोटरों की हुई जांच, बीएलओ सर्वे में भी हटाए गए 11,385 नाम
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में डुप्लीकेट पाए गए 2.36 लाख वोटरों की जांच का काम पूरा हो गया है। जांच में 1.96 लाख वोटर वैध पाए गए हैं, जबकि 28 हजार वोटरों के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से डुप्लीकेट वोटरों में छांटे गए वैध मतदाता सूचियों की वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए इन दिनों मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण का काम चल रहा है। अगले साल प्रस्तावित पंचायत चुनाव के लिए जिलेभर में मतदाता सूचियों को अपडेट करने का काम अंतिम दौर में पहुंच गया है। सूचियों के अपडेशन के दौरान जिले में 2.36 लाख वोटरों की सूची प्रशासन को भेजी गई थी, जिनको डुप्लीकेट वोट बताते हुए जांच कर कार्रवाई करने को कहा गया था।
आयोग के आदेश पर प्रशासनिक अमले ने पड़ताल की। पड़ताल के दौरान 2,36,002 मतदाताओं में से 1,96,620 मतदाता जांच में वैध पाए गए। इनमें से 11,385 डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम बीएलओ ने प्रारंभिक स्तर पर घर-घर सर्वे के दौरान जांच में हटा दिया गया। इस प्रकार डी डुप्लीकेशन प्रक्रिया के तहत कुल 28 हजार मतदाताओं के नामों को हटाया गया। इस तरह मतदाता सूचियों के अपडेशन का काम अब अंतिम दौर में पहुंच गया है।
पंचायत चुनाव: डुप्लीकेशन के दौरान कहां कितने नाम काटे
ब्लाॅककुल डुप्लीकेट वोटरवैध पाए -हटाए गए
बिलासपुर23870189264804
शाहबाद39568-37884-967
चमरौवा33085-268105209
सैदनगर30909-21534-6552
मिलक53138489083072
स्वार-55432-42380-7404
कुल -236002-196442-28008
23 को होगा अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूचियों का अनंतिम प्रकाशन 23 दिसंबर को किया जाएगा। इसके बाद 24 से 31 दिसंबर के बीच दावे व आपत्तियां दाखिल की जा सकेंगी। दावे व आपत्तियों का निस्तारण 31 दिसंबर से छह जनवरी तक किया जाएगा। छह फरवरी को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। अनिल कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी