फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन कराने के लिए प्रत्याशियों को मास्क लगाकर मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों को नामांकन कराने के लिए नामांकन स्थल पर जाते समय मास्क लगाना होगा। बिना मास्क के किसी भी प्रत्याशी को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इसके साथ ही नामांकन स्थल पर प्रवेश करने वालों की थर्मल स्कैनिंग भी की जाएगी। साथ ही नामांकन स्थल पर सैनिटाइजेशन के भी मुकम्मल इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए तीन अप्रैल से नामांकन शुरू होंगे, जो चार अप्रैल तक होंगे। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की कार्रवाई चलेगी जबकि, 15 अप्रैल को मतदान होगा। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए जिला पंचायत कार्यालय तो ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए संबंधित क्षेत्र पंचायत कार्यालय में नामांकन किए जाएंगे। नामांकन के लिए आने वालों को कोविड-19 नियमों का पालन करना होगा। इसके तहत प्रत्याशियों को नामांकन कक्ष में प्रवेश तभी मिलेगा, जब उनके चेहरे पर मास्क होगा। उन लोगों की थर्मल स्कैनिंग भी की जाएगी। इसके अलावा नामांकन कक्ष के साथ स्थल तक सैनिटाइजेशन का इंतजाम रहेगा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदंबा प्रसाद गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक नामांकन परिसर में हर व्यक्ति को प्रवेश के समय थर्मल स्कैनिंग करानी होगी, जबकि बिना मास्क के किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यदि कहीं कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन होते हुए मिला, तो सीधे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें