फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में दो ग्राम प्रधान पद समेत ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए आज होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में सैदनगर व बिलासपुर क्षेत्र में एक-एक ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान समेत अन्य विकासखंडों में ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए उपचुनाव के तहत शनिवार को मतदान होगा। इसके लिए शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं।
विज्ञापन

जिले में सैदनगर ब्लॉक में 196 रिक्त ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर सभी ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं। शाहबाद में भी में 59 ग्राम पंचायतों का कोरम पूरा नहीं हुआ था। यहां पर 539 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं, जबकि 33 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए मतदान होगा। बिलासपुर में अहरो ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान पद के लिए मतदान होगा जबकि केमरा से दया यादव निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुन ली गई हैं। स्वार में 352 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद रिक्त रह गए थे, जिसमें 259 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं शेष ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए मतदान होगा। चमरौआ में ग्राम पंचायत सदस्य के 255 पद रिक्त थे, जिन पर निर्विरोध चुनाव हो गया है जबकि एक क्षेत्र पंचायत सदस्य की मौत होने के कारण यहां पर मतदान होगा। मिलक में भी 498 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं। वहीं दढ़ियाल क्षेत्र की ग्राम पंचायत जटपुरा, पीपलीनायक, सीरकापट्टी-रूपापुर में पंचायत सदस्यों के उपचुनाव कराए जाने हेतु शुक्रवार को दोपहर बाद पोलिंग पार्टियां पहुंच गई। जटपुरा में चार, पीपलीनायक में सात जबकि सीरका पट्टी रूपापुर में एक सदस्य के चुनाव के लिए मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें