बिलासपुर। नगर के मोहल्ला साहूकारा स्थित दिगंबर जैन मंदिर में सोमवार को महावीर जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम हुए। सुबह नगर में पालकी यात्रा निकाली गई। पालकी में भगवान महावीर की प्रतिमा विराजमान थी।
पालकी को सारथी चारों कोनों से पकड़े हुए थे जबकि अमित, प्रियांश, सचिन,पुनीत, प्रदीप,आशीष, नियम, विपुल, अग्रिम, अरहम, प्रमोद, संजीव, आरव जैन आदि पीले वस्त्र पहने हुए पालकी को लेकर चल रहे थे।
जगह-जगह पालकी यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। पालकी यात्रा का समापन जैन मंदिर में हुआ। जैन ध्वज जो यात्रा में सबसे आगे चल रहा था उसको शंकुल जैन ने परिवार सहित मंदिर में फहराया।
शाम को मंदिर में भगवान महावीर जी के बाल स्वरूप को पालना झुलाया गया। इस मौके पर आदेश जैन, डॉ. पीके जैन, नवीन जैन, सुनील जैन, ईशा जैन, पूनम जैन, शालिनी जैन, शालू जैन आदि मुख्य थे। संवाद