फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आज से 129 केंद्रों पर होगी धान खरीद, लक्ष्य का अब भी इंतजार

Mon, 12 Oct 2026 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। खेतों में धान की फसल तैयार है, लेकिन सरकारी खरीद शुरू होने से पहले ही लक्ष्य का इंतजार बना हुआ है। जिले में सोमवार से 129 क्रय केंद्रों पर धान खरीद शुरू होनी है।
विज्ञापन

इसके लिए पांच सरकारी एजेंसियों के केंद्र स्वीकृत किए गए हैं, जबकि जिले को अब तक खरीद का लक्ष्य नहीं मिला है। इस बार जनपद में 1.26 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की फसल है। किसानों को राहत देने के लिए समर्थन मूल्य में पिछले वर्ष के मुकाबले 72 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है।
सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपये और ग्रेड-ए धान का 2461 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। खरीद 12 अक्तूबर 2026 से शुरू होकर 15 फरवरी 2027 तक चलेगी। किसानों को सरकारी केंद्रों पर धान बेचने के लिए खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। किसान अपनी उत्पादकता के आधार पर निर्धारित मात्रा में धान बेच सकेंगे।
विज्ञापन

खरीद के लिए जिले में पांच सरकारी एजेंसियों के 129 केंद्रों को मंजूरी दी गई है। हालांकि, लक्ष्य तय नहीं होने से जिले में कुल कितने धान की खरीद होनी है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही लक्ष्य प्राप्त हो जाएगा। इसके बाद खरीद की मात्रा निर्धारित हो सकेगी।
000
48 घंटे में किसानों के खाते में पहुंचेगा भुगतान
सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचने वाले किसानों को भुगतान के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। खरीद के बाद 48 घंटे के भीतर किसानों के बैंक खातों में भुगतान करने की व्यवस्था की गई है। पिछले वर्षों की तरह इस बार भी यही व्यवस्था लागू रहेगी। धान बेचने के लिए किसानों को खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण में फार्मर आईडी का इस्तेमाल किया जाएगा।
000
वेबसाइट पर पंजीकरण अनिवार्य
सरकारी केंद्रों पर धान बेचने के लिए किसानों को इस बार नई प्रक्रिया से गुजरना होगा। पहली बार धान खरीद के पंजीकरण में फार्मर आईडी का इस्तेमाल किया जाएगा। किसानों को खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। ऐसे में जिन किसानों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, उन्हें धान का पंजीकरण कराने से पहले यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। किसान अपनी उत्पादकता के आधार पर निर्धारित मात्रा में धान बेच सकेंगे।
000
जिले में सोमवार से धान खरीद शुरू होगी। इसके लिए पांच सरकारी एजेंसियों के 129 क्रय केंद्र स्वीकृत किए गए हैं। किसानों को पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। पहली बार पंजीकरण में फार्मर आईडी का इस्तेमाल किया जाएगा। खरीद के बाद किसानों को 48 घंटे के भीतर भुगतान किया जाएगा। -प्रिंस चौधरी, डिप्टी आरएमओ, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें