फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौद क्षेत्र में पांच दुकानों में लगाया नकब

Sun, 03 Dec 2017 12:53 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
विज्ञापन
रामपुर के सैदनगर में फजले अहमद की दुकान में हुई चोरी की घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अजीमनगर थाना क्षेत्र के खौद की चौकी के पास चौराहे पर चोरों ने पांच दुकानों में नकब लगा लिया, लेकिन चोर एक ही दुकान से सामान समेट कर ले जाने में सफल हो सके। चोर यहां से हजारों रुपये का सामान समेट कर ले गए। चौकी के नजदीक हुई इस घटना ने पुलिस की सक्रियता की पोल खोल दी है। घटना के बाद दुकानदारों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन


अजीमगर थाना क्षेत्र के खौद पुलिस चौकी में तैनात पुलिस कर्मी कितने सक्रिय हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चौकी से महज सौ मीटर की दूरी पर ही चोरों ने एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार नकब लगाकर माल उड़ा लिया। नकब लगाने का दूसरा मामला शुक्रवार की रात का है। चोरों ने फजले अहमद की वेल्डिंग वर्कशाप की दुकान पर नकब लगा लिया और फिर चोर यहां से बैटरी व इनवर्टर समेत हजारों का माल समेट कर ले गए। फजले की दूसरी दुकान में नकब लगाया, लेकिन उसमें लोहा भरा हुआ था, जिसकी वजह से चोर माल नहीं ले जा सके। चोरों ने यहीं पर स्थित लोहे की रियासत की दुकान में भी नकब लगाया। इसके अलावा नारायण के टेंट हाउस में भी नकब लगाया, लेकिन यहां चोर माल नहीं निकाल सके। 

एक रात में पांच दुकानों में नकब लगने की जानकारी दुकानदारों को शनिवार की सुबह उस वक्त हुई जब वह दुकानें खोलने पहुंचे। बाद में घटना की जानकारी खौद पुलिस को दी। पुलिस ने
विज्ञापन

मौका मुआयना किया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसओ अजीमनगर कुलदीप सिंह ने बताया कि इस मामले की कोई तहरीर उनके पास नहीं आई है। यदि कोई तहरीर आएगी तो मुकदमा दर्ज हो जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें