फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मसवासी में चोरियों का खुलासा न होने से आक्रोश

Mon, 29 Jun 2026 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मसवासी क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। पुलिस इन मामलों का खुलासा करने में अब तक नाकाम रही है, जिससे पीड़ित परिवारों में नाराजगी है।
विज्ञापन

बाजपुर मार्ग स्थित सुमन फिलिंग स्टेशन से 18 जून की रात दो बैटरियां चोरी हुईं। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराने के बावजूद 11 दिन बाद भी आरोपी की पहचान या गिरफ्तारी नहीं हुई। मोहल्ला भूबरा निवासी किसान सत्यप्रकाश मौर्य के घर से करीब पांच लाख रुपये की चोरी का भी खुलासा नहीं हुआ है। सीओ सोनम सिंह ने बताया कि मामलों की जांच जारी है और जल्द ही खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें