फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ऑनलाइन प्रक्रिया के लिए दिया गया प्रशिक्षण, जल्द शुरु होगा कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मरीजों के जिला अस्पताल आने के दौरान पर्चा बनने से लेकर अन्य कार्यों को ऑनलाइन किया जाना है। इसके लिए अस्पताल कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण में जिला अस्पताल और महिला अस्पताल के चिकित्सक, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स एवं ओपीडी कर्मियों को शामिल किया गया।
विज्ञापन

जनपद के मरीजों को अब जिला अस्पताल में एक जगह से दूसरी जगह कागजों का पुलिंदा लेकर घूमने से राहत मिलेगी। अब उनका सारा काम ऑनलाइन होगा। ओपीडी का पर्चा ऑनलाइन बनेगा, चिकित्सक भी ऑनलाइन ही दवा लिखेंगे और जांच रिपोर्ट भी चिकित्सक को ऑनलाइन ही मिल जाएगी। एक बार रजिस्ट्रेशन नंबर मिलने के बाद वही नंबर हर बार काम में आएगा। सीएमओ डॉ.एसपी सिंह की अध्यक्षता में सी-डैक की ओर से विभागीय अफसरों को प्रशिक्षित किया गया। प्रदेश सरकार की पहल पर सभी सरकारी अस्पतालों में ई-सुश्रुत योजना के तहत सी-डैक के जरिए चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद में यह व्यवस्था लागू करने की सिस्टम आ गए हैं। नई व्यवस्था के तहत ऑनलाइन पर्चा बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें