शाहबाद (रामपुर)। शुक्रवार रात को मारुति वैन से अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि नौ लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
बिलारी के गांव एहलादपुर निवासी दस लोग मुरादाबाद के पीतलनगर में स्थित एक फैक्टरी में ओवर टाइम करने के बाद मारुति वैन से शुक्रवार रात को करीब तीन बजे घर को जा रहे थे। कि शाहबाद-बिलारी मार्ग पर रवाना गांव के पास अचानक से कार किसी अज्ञात वाहन से टकरा जाने के बाद उसमे सवार दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों ने चीख पुकार मचानी शुरु कर दी।सूचना मिलने के बाद शाहबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।जहां घायलों को उपचार के लिए ले जाया गया।उपचार के दौरान जुगल किशोर उम्र चालीस वर्ष की मौत हो गई।सूचना मिलने के बाद सभी के परिजन अस्पताल पहुंच गए।सभी के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।घायल होने वालों में अविनाश, मोहित, अंकित, राजवीर,चंद्रपाल,डोली,विक्की,भुवनेश, प्रमोद शामिल है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन रहा।