फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोट में बुखार से अधेड़ की मौत

Wed, 26 Oct 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिलासपुर/भोट रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 बुखार का प्रकोप अभी थम नहीं रहा है। बुखार की जद में आए एक अधेड़ की मौत हो गई। उसकी मौत से पूरे घर में कोहराम मच गया। 
 
तहसील क्षेत्र के ग्राम सनकरा निवासी हसीन दूला (55) को एक सप्ताह पहले बुखार आ गया था। मृतक के पुत्र सलीम के मुताबिक उन्होंने अपने पिता का गांव में उपचार कराया। बाद में उन्हें रामपुर ले गए थे। रामपुर में भी जब सुधार नहीं हुआ तो चिकित्सकों ने उन्हें मुुरादाबाद रेफर कर दिया था। मंगलवार की सुबह उनकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन


भाकियू भानु के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद हनीफ वारसी ने कहा है कि नगर व क्षेत्र में लगातार बुखार से मौतें हो रहीं हैं। मगर, स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से उदासीन बना हुआ है। कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने अपनी सुविधाओं को तेज नहीं किया तो किसान उनके खिलाफ सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें