फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोलिंग में ढांक में गिरने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला(किन्नौर)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर चोलिंग के पास ढांक से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस थाना टापरी से मिली जानकारी के मुताबिक चोलिंग के पास हाईवे से करीब 70 मीटर नीचे ढांक में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक की पहचान गंगा देव (52), गांव मीरू, तहसील निचार, जिला किन्नौर के रूप में हुई है, जो पिछले एक वर्ष से चोलिंग में दर्जी का काम करता था। मंगलवार को भेड़पालक ने सतलुज नदी के समीप किसी गिरे होने की सूचना चोलिंग और मीरू गांव के लोगों को दी।
इसके बाद मीरू निवासी विनोद नेगी ने पुलिस थाना टापरी को इस बारे में सूचित किया। सूचना मिलते ही डीएसपी भावानगर राजू की अगुवाई में कार्यवाहक थाना प्रभारी टापरी खमेश शर्मा, सुरक्षा इकाई प्रभारी टापरी रामकृष्ण नेगी और आरक्षी आशीष कुमार की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर चोलिंग और मीरू के ग्रामीणों के सहयोग से शव को सतलुज के किन्नारे से निकालकर रात होने की वजह से जेएसडबल्यू के शव गृह में रखा गया।
विज्ञापन

बुधवार को पीएचसी उरनी के चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम के बाद शव को बेटे हिम्मत सिंह और सुखदेव के सुपुर्द किया गया। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार टापरी पूर्ण चंद शर्मा ने मृतक के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर 10 हजार रुपये की राशि प्रदान की है। एसपी किन्नौर एसआर राणा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पैर फिसलकर गिरने से व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस ने सीआरपीसी 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें