फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमले का एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुतीउर्रहमान खां बब्लू पर जानलेवा हमले में वांछित चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में वांछित चल रहे सात आरोपियों में से अब तक तीन आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

पांच मई की रात मुतीउर्रहमान खां बब्लू जब रात्रि करीब दो बजे वापस अपने घर रामपुर लौट रहे थे तो आरोप है कि दानिश अंसारी सहित सात लोगों ने उन पर हमला कर दिया था। हमले में मुतीउर्रहमान खां बब्लू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं उनके साथ गाड़ी में मौजूद उनके साथियों को भी बचाने पर हमलावरों ने हाथापाई कि जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष के साथी भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आननफानन घायलों को रामपुर स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके भाई जकीउर्रहमान ने सात लोगों के खिलाफ टांडा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अगले ही दिन एक आरोपी इरफान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद पुलिस ने 12 मई बुधवार को मामले में आरोपी पांच हजार के इनामी राहत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने शुक्रवार को एक और आरोपी शरीफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाल माधो सिंह बिष्ट ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुतीउर्रहमान खा बबलू पर हमले में आरोपी एक और आरोपी शरीफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष चार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें