फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, दो घायल

Tue, 28 Apr 2026 12:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। दिल्ली-बरेली नेशनल हाईवे पर सोमवार शाम हुए सड़क हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा धनेली पूर्वी गांव के पास शाम करीब साढ़े पांच बजे हुआ।
विज्ञापन

मिलक के ग्राम रठौंडा निवासी होरीलाल (55) गन्ने का बीज लेकर बरेली से लौट रहे थे, तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें होरीलाल, चालक भगवान दास और लीलाधर दब गए। ग्रामीणों और राहगीरों ने तीनों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने होरीलाल को मृत घोषित कर दिया।
गंभीर रूप से घायल भगवान दास और लीलाधर को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें