मसवासी (रामपुर)। पानीपत -खटीमा हाईवे स्थित कोसी पुल पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक की मौत हो गई,जबकि तीन लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए काशीपुर के एलडी भट्ट अस्पताल भेजा गया है।
बुधवार की देर लगभग शाम साढ़े आठ बजे अनिल कुमार और कैलाश(52) निवासी कुंडेश्वरी काशीपुर, पिपलिया स्थित एक फैक्टरी से मजदूरी करके घर को वापस जा रहे थे। स्वार कोतवाली क्षेत्र के कोसी पुल पर काशीपुर की ओर से आ रही बाइक पर सवार जलीस अहमद निवासी कनौरा की बाइक आमने-सामने टकरा गईं, जिसमे दोनों बाइक पर सवार चार लोग गंभीर घायल हो गए। खबर मिलते परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। घायलों को निजी गाड़ी से एलडी भट्ट अस्पताल काशीपुर भेजा। कैलाश ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उनकी मौत से परिजन बिलख पड़े।