रामपुर। जिले में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई सूची में एक नए कोरोना संक्रमित की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही चार संक्रमितों ने आइसोलेशन की अवधि पूरी कर ली है। जिले में अब सक्रिय मामले 12 रह गए हैं।
जिले में सात अप्रैल को पहला कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। जिसके बाद से अब तक 40 मामले सामने आ चुके हैं। जिले में दो दिन से लगातार कोरोना के संक्रमित निकल रहे थे। इस बीच बुधवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में शहजादनगर थाना क्षेत्र निवासी एक किशोर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि, चार संक्रमितों ने आइसोलेशन की अवधि को पूरा कर लिया है। जिसके बाद जिले में सक्रिय मामले 12 रह गए हैं।