बिलासपुर। थाना खजुरिया क्षेत्र के ग्राम बलखेड़ा में घर के रास्ते के पुराने विवाद को लेकर एक महिला पर धारदार हथियार से हमला करने व बीच-बचाव करने आई वृद्ध सास के साथ भी मारपीट का आरोप है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। ग्राम बलखेड़ा निवासी नूरबानो दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनके घर के रास्ते को लेकर गांव के ही मुंशी और सेहराबानो पत्नी मुंशी से पुराना विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि 25 अगस्त को उक्त दोनों ने पुराने विवाद को लेकर उसे घेर लिया और धारदार हथियार से उस पर वार कर दिया। जान से मारने की धमकी देने लगे। जब उसे बचाने के लिए उसकी सास मौके पर आई तो आरोपियों ने सास के साथ भी मारपीट की। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि नामजद रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मुंशी को गिरफ्तार किया है। संवाद