फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने मारी टक्कर ,वृद्ध की मौत

सार

थाना क्षेत्र के शाहबाद बिलारी मार्ग स्थित खरसौल गांव के पास बाइक सवार को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।हादसे की जानकारी पाकर थाना पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए।तभी थाना क्षेत्र के शाहबाद बिलारी मार्ग पर स्थित खरसौल गांव के समीप बिलारी की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैफनी। थाना क्षेत्र के शाहबाद बिलारी मार्ग स्थित खरसौल गांव के पास बाइक सवार को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार जिला मुरादाबाद निवासी की मौत हो गई। हादसे की जानकारी पाकर थाना पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मुरादाबाद जनपद के थाना बिलारी अंतर्गत अबू सैदपुर निवासी ढकन सिंह (55) रामपुर जनपद रवाना पट्टी निवासी अपने साडू शांति के साथ थाना फैजगंज बहेटा के गांव पिसंहारी में अपनी ससुराल में शनिवार सुबह दावत खाने के लिए गए थे। जहां शाम को अपने साडू शांति सिंह को रवाना पट्टी छोड़कर अकेले ही अपने गांव अबू सैदपुर वापस लौट रहे थे । तभी थाना क्षेत्र के शाहबाद बिलारी मार्ग पर स्थित खरसौल गांव के समीप बिलारी की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर कुछ देर बाद पुलिस भी पहुंच गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और विलाप करने लगे। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सोलंकी ने बताया टक्कर मारकर फरार हुए ट्रक को कुछ किलोमीटर दूरी पर ट्रक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें