शाहबाद। छत पर टहल रहे बुजुर्ग की अंधेरे में छत से नीचे गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के जयडोली गांव निवासी हुकुम सिंह (65) के मंगलवार रात को टांगों में दर्द हो रहा था। जिसके बाद वो तेल लगाने के बाद छत पर टहल रहे थे। रात में लगभग बारह बजे के करीब बुजुर्ग का टहलते समय पैर छत की बजाय सड़क की ओर पड़ गया। इस दौरान अधेड़ छत से नीचे सड़क पर आ गिरे। चीख-निकलने पर परिवार और मोहल्ले के लोग एकत्र हुए। परिवार वालों के अनुसार उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। इस अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के लोगों ने बुधवार शाम को बिना कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। संवाद