फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार के वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत  

Tue, 08 Jan 2019 12:43 AM IST
vijendra pratap अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
सखावत हुसैन का फाइल फोटो।
विज्ञापन

विज्ञापन
 स्वार-मुंशीगंज मार्ग पर तहसीलदार के निजी वाहन की चपेट में आने से दो लोग घायल हो गए। इनमें से उपचार के दौरान एक घायल वृद्ध की मौत हो गई। परिजनों ने मामले में तहसीलदार के निजी चालक के खिलाफ तहरीर सौंपी। इस पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  

रविवार देर शाम तहसीलदार संजय सिंह के निजी वाहन (स्विफ्ट कार) का चालक राहुल उत्तराखंड के बाजपुर से सामान लेकर आ रहा था। रास्ते में वो वाहन पर अपना नियंत्रण खो बैठा और आरामशीन पर चौकीदारी करने जा रहे 70 वर्षीय मोहल्ला अगलगा निवासी सखावत हुसैन और अलीनगर उत्तरी निवासी मुख्तयार को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  हादसा होते देख मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन


सूचना पर तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए और राहगीरों के सहयोग से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर घायलों के परिजन भी जिला चिकित्सालय पहुंच गए। जहां सखावत हुसैन की हालत चिंताजनक देख परिजन उपचार के लिए मेरठ ले गए। सोमवार सुबह उपचार के दौरान सखावत की मौत हो गई।
विज्ञापन


जिस पर सखावत के बेटे मोहम्मद यासीन ने पुलिस को तहरीर तहसीलदार के निजी वाहन चालक अलीनगर उत्तरी गांव निवासी राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।  तहसीलदार संजय सिंह का कहना है कि चालक को घरेलू सामान लाने को बाजपुर भेजा था। वापस आते समय वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें