फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मौसम में बदलाव से जिला अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या

Tue, 14 May 2024 12:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अचानक हो रहे मौसम के बदलाव से अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल में सोमवार को अधिकतर मरीज उल्टी, दस्त और बीपी, शुगर के आए जिनका चिकित्सकों ने उचित परामर्श के साथ दवाएं वितरित कीं।
विज्ञापन

अभी एक दो दिन से मौसम में कुछ तब्दीली आई है। मौसम में ठंडक और इसके बाद गर्मी आ गई। ऐसे मं लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा। सुबह करीब 10 बजे से जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई। पर्चा काउंटर पर काफी अधिक मरीज देखे गए। सोमवार की ओपीडी 900 से अधिक गई है। जिसमें अधिकतर मरीज उल्टी, दस्त के थे। जबकि बीपी और शुगर के मरीज भी इलाज के लिए आए। चिकित्सकों ने उनका चेकअप कर उचित परामर्श के साथ दवाएं वितरित की हैं। इस दौरान चिकित्सक डॉ. डीके वर्मा ने बताया कि अधिकांश बच्चों की समस्याएं ज्यादा आई है। बताया कि मौसम बदलाव के साथ सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें