फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में उतरे बिजली विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बिजली विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। उन्होंने सरकार से निजीकरण का फैसला वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को विभाग के तमाम अधिकारी एवं कर्मचारी अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर एकत्र हुए। इसके बाद नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि सरकार विभाग को निजीकरण करने की दिशा में काम कर रही है। ऐसे में न सिर्फ कर्मचारियों, बल्कि उपभोक्ताओं की मुश्किलें भी बढ़ना तय हैं। उपभोक्ताओं जहां महंगी बिजली मिलेगी, वहीं कर्मचारियों की रोजी रोटी भी संकट में आ जाएगी। इस दौरान सभी उपखंड अधिकारी एवं अवर अभियंता मौजूद रहे। वहीं, विद्युत मजदूर संगठन के कार्यवाहक अध्यक्ष सैय्यद शुऐब हसन ने कहा कि अधिक से अधिक लोग संगठन से जुड़ें। सौरभ पाठक ने कहा कि हमारी एकता ही हमारी विजय की गारंटी है। इस मौके पर प्रेम प्रकाश, संजय कुमार, मुन्ने खां, इमरोज अली, पीयूष तिवारी, सरफराज खां, हरकेश सिंह, जय प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें