फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोना संक्रमण की चपेट में आए अभिहित अधिकारी की गाजियाबाद में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग में अभिहित अधिकारी के पद पर तैनात राजेश अग्रहरि कोरोना से जंग हार गए। उन्होंने गाजियाबाद स्थित अपने आवास पर आखिरी सांस ली। वह 53 वर्ष के थे। निधन की सूचना मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग में शोक छा गया है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग में अभिहित अधिकारी राजेश अग्रहरि कोरोना की दूसरी लहर में कोरोना के शिकार हो गए थे। वह करीब एक माह से अवकाश पर चल रहे थे और अपने गाजियाबाद स्थित आवास पर रहे थे। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आनंद कुमार देव के अनुसार 53 वर्षीय राजेश अग्रहरि मूल रूप से गोरखपुर के निवासी थे। पिछले दिनों उनको कोरोना हो गया था, जिसके कारण बुधवार की सुबह अचानक अभिहित अधिकारी का निधन हो गया। निधन की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। अभिहित अधिकारी के निधन की सूचना के बाद पूरा स्टाफ गाजियाबाद के लिए रवाना हो गया। वह करीब साल भर से रामपुर में तैनात थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें