फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राएं आत्मनिर्भर बनकर देश की प्रगति में बने सहायक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुुर। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना एवं राष्ट्रीय सेवा योजना गीत के साथ की गई। इसके बाद, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रजिया परवीन एवं डॉ. शत्रुजीत सिंह ने महिला सुरक्षा एवं आर्थिक क्षेत्र में महिला भागीदारी विषय पर छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी। उन्हें अपने जीवन में आगे बढ़ने हेतु सफलता के सूत्र बताए गए। छात्राओं ने भी इस विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। आहिला नूर ने कहा कि महिलाएं तभी सुरक्षित हो सकती है, जब लोग अपनी मानसिकता को बदलें। छात्रा खुशी ने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं के लिए अवसर हैं, जिससे वह समाज में सम्मानित स्थान प्राप्त कर सकें। इस मौके पर शबीना, गुंजन, सुरभि ने गीत व कविताएं प्रस्तुत की। प्राचार्य डॉ. अतुल शर्मा ने कहा कि भारत की बेटियां आज विश्व पटल पर विभिन्न क्षेत्रों में अपना नाम कमा रही हैं। छात्राओं ने श्रमदान कर महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई की। राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी एवं संचालिका डॉ. रजिया परवीन व डॉ. शत्रुजीत सिंह ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें