रामपुर। नए राशनकार्ड बनने और यूनिट बढ़ने और कम होने से लेकर कई तरह के संशोधनों के लिए अब लोगों को जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय के चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे। कार्डधारकों के लिए अब इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू की गई है, इसके लिए उन्हें अब पोर्टल पर आवेदन करना होगा। विभागीय अधिकारी आवेदन का 15 दिन के अंदर निस्तारण करेंगे।
जिले में 925 राशन की दुकानों से कार्डधारकों को राशन मुहैया कराया जाता है। जिले में राशनकार्ड धारकों की संख्या 4.10 लाख है। इन कार्ड धारकों के परिवार में किसी सदस्य की मौत हो जाने और बेटी की शादी हो जाने पर सदस्य कम कराने के लिए अभी तक कार्डधारक को ऑनलाइन आवेदन कर जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में जाकर आवेदन जमा करना होता था। वहीं, कार्ड में सदस्य की बढ़ोतरी के लिए भी आवेदन करना होता था। राशनकार्ड में संशोधन को लोग अपने पास के जनसेवा केंद्र में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।