फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अब झाड़ू से नहीं, नई रोड स्वीपिंग मशीनों से होगी शहर की सफाई

Wed, 08 Apr 2026 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नगर पालिका अब शहर की सफाई के लिए दो नई रोड स्वीपिंग मशीनें खरीद रही है, जिससे सफाई व्यवस्था को बेहतर किया जा सके। प्रत्येक मशीन पर करीब 15 लाख रुपये की लागत आएगी और इनके इस माह के अंत तक आने की संभावना है।
विज्ञापन

पालिका में पहले से मौजूद दो रोड स्वीपिंग मशीनें कंडम हो चुकी हैं, जिससे सफाई कार्य प्रभावित हो रहा है। अधिक कर्मचारियों के बावजूद अपेक्षित सफाई नहीं हो पा रही। नई मशीनों के आने से इस समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
इन मशीनों में पहियों के पास लगी झाड़ू वाहन के चलते ही घूमती है और सड़क की सफाई करती चलती है, जिससे कर्मचारियों का काम आसान होगा। अधिकारियों के अनुसार मशीनें इसी माह के अंत तक उपलब्ध हो जाएंगी। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में विधायक आकाश सक्सेना ने भी शीघ्र मशीनें लाने की बात कही।
विज्ञापन

-
पांच नामित सदस्यों ने ली शपथ
नगर पालिका में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सरकार से नामित पांच सदस्यों को शपथ दिलाई गई। ज्वाला नगर की नई कॉलोनी निवासी विवेक विश्नोई, पुराना गंज निवासी पूजा गुप्ता, आवास विकास कॉलोनी के पीयूष श्रीमाली, बैजनाथ गली के मुकेश आर्य और आदर्श कॉलोनी के अजय अरोड़ा ने शपथ ली। इस दौरान शहर विधायक आकाश सक्सेना मौजूद रहे।
0000
सभासदों ने उठाईं समस्याएं
शपथ ग्रहण समारोह से पहले सभासद दिनेश दिन्ने ने घेर उसमान खां समेत कई मोहल्लों में पानी की समस्या उठाई और गर्मी से पहले व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। उन्होंने बोर्ड बैठकों के चेक न मिलने पर भी आपत्ति जताई। वहीं श्वेता शर्मा ने बुध बाजार और बापू मॉल का मुद्दा उठाया, जिस पर ईओ ने कहा कि प्रस्ताव प्रशासन स्तर पर रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें