फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: जिला कारागार में अब फ्रेंच और अंग्रेजी बोलेंगे बंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अब रामपुर जेल में बंद 55 बंदी फ्रेंच और अंग्रेजी बोल सकेंगे। उनका ढाई माह का प्रशिक्षण पूरा हो गया है। प्रशिक्षण संपन्न होने के बाद प्रशिक्षार्थियों को प्रमाणपत्र भी दिए गए। जेल प्रशासन की ओर से अब अन्य कोर्स कराने की तैयारी की जा रही है।जेल में बंद बंदी जेल से बाहर आने के बाद एक सामान्य जिंदगी जी सकें इसके लिए जेल प्रशासन की ओर से विभिन्न रोजगारपरक कोर्स कराए जा रहे हैं। अपराध निरोधक समिति की ओर से इसके लिए विभिन्न कोर्स कराए जाते रहे हैं। समिति की ओर से बंदियों को फ्रेंच व इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स कराने की जिम्मेदारी व्हाइट हाॅल पब्लिक स्कूल को सौंपी गई थी।
विज्ञापन

समिति लखनऊ के प्रांतीय सचिव गिरीश कुमार पाठक के सौजन्य से जिला कारागार में बंदियों को फ्रेंच भाषा व इंग्लिश स्पीकिंग व बंदियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग व प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान व्हाइट हॉल पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य बसंत गुप्ता को जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य द्वारा प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। जेल अधीक्षक ने बताया कि 55 बंदियों को फ्रेंच व इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें