टांडा। टांडा और बादली क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर पीडब्ल्यूडी का अभियान अब अगले चरण में पहुंच गया है।
विभाग द्वारा मंगलवार से लगातार तीन दिन तक ग्राम बादली से टांडा मंडी समिति तक अतिक्रमण पर निशान लगाकर नोटिस चस्पा किए गए। इसके बाद अब टांडा-लालपुर मुख्य मार्ग पर भी कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। अधिशासी अभियंता कृष्णवीर सिंह ने सहायक अभियंता उदयपाल सिंह के नेतृत्व में लालपुर मार्ग पर चिह्निकरण के आदेश जारी कर दिए हैं। सवाद