फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अब नए वेयरहाउस से होगी दवाओं की सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहजादनगर में किराए पर चल रहे वेयरहाउस की जगह अब स्वास्थ्य विभाग के अपने वेयरहाउस से जिले में दवाओं की आपूर्ति होगी। स्वास्थ्य विभाग का वेयरहाउस पहाड़ी गेट पर तैयार हो गया है। 8.6 करोड़ की लागत से बने इस वेयरहाउस का निर्माण पांच हजार गज में कराया गया है। इसी माह से ये वेयरहाउस शुरू हो सकता है। जनपद में जिला अस्पताल के साथ पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तीन पीएचसी, 36 स्वास्थ्य उपकेंद्र, 200 के करीब हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हैं। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर दवा की सप्लाई शहजादनगर स्थित उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाइज कारपोरेशन लिमिटेड लखनऊ की बिल्डिंग से होती है। यह ड्र्रग वेयरहाउस किराए की बिल्डिंग में कई सालों से संचालित है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों ने नए वेयरहाउस के निर्माण के लिए शासन को पत्र लिखा था। कार्यदायी संस्था द्वारा वेयरहाउस का निर्माण कराया गया है। यहां पर एक बड़ा हॉल और दवाओं का स्टोर बनवाया गया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मार्च माह में वेयरहाउस का संचालन शुरू हो सकता है।


पहाड़ी गेट स्थित पांच हजार गज में ड्रग वेयरहाउस तैयार हो गया है। शासन से कार्यदायी संस्था द्वारा 8.6 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च हुई है। इसके संचालन होने से दवा की सप्लाई ड्रग वेयरहाउस से होगी। - डाॅ. एसपी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें