फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अब धर्मपुर उत्तरी में भी तेंदुए की दस्तक, हमले में पालतू कुत्ता घायल

Sun, 02 Mar 2025 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मसवासी (रामपुर)। अब क्षेत्र के धर्मपुर उत्तरी में तेंदुए ने पालतू कुत्ते पर हमला बोल दिया। कुत्ते के भौंकने से किसान की नींद टूटी और वह घर के बाहर निकला तो तेंदुआ होने से उसके होश उड़ गए। शोर सुनकर तेंदुआ भाग गया। घटना फार्म हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। तेंदुए की दस्तक से धर्मपुर उत्तरी गांव के लोग भी दहशत में हैं। मामले की सूचना वन विभाग को दी गई है।
विज्ञापन

करीमपुर, रहमतगंज और बेलवाड़ा के बाद अब तेंदुआ ने क्षेत्र के गांव धर्मपुर उत्तरी के लोग भी तेंदुए के आतंक से खौफजदा हैं। फार्म हाउस पर ही किसान तरसेम सिंह का घर है। जिसमें वह और उनका परिवार रहता है। शनिवार तड़के लगभग तीन बजे तेंदुए ने तरसेम सिंह के कुत्ते पर हमला बोल दिया था, लेकिन कुत्ता दबाव में नहीं आया और तेंदुए से भिड़ गया था।
कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनकर तरसेम सिंह की आंख खुली तो टाॅर्च की रोशनी से देखा कि तेंदुआ उनके कुत्ते को शिकार बनाने का प्रयास कर रहा है। जिस पर उन्होंने शोर मचाया तो खेत के आसपास बने घर के लोग भी जाग गए और कुछ ही देर में मौके पर आ गए थे। उधर, शोरगुल होने से तेंदुआ मौके से भाग गया। हालांकि, इस दौरान तेंदुआ के हमले से कुत्ता घायल हो गया है।
विज्ञापन

फुटेज में तेंदुआ कुत्ते पर हमला करते दिखाई दे रहा है। इस घटना के से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। गांव निवासी प्रभ सिंह ने घटना की सूचना वन अधिकारियों को दी है। शाम तक वन विभाग का कोई भी अधिकारी गांव नहीं पहुंचा था। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
रेंजर मुजाहिद हुसैन ने बताया कि धर्मपुर उत्तरी में तेंदुए द्वारा कुत्ते पर हमला करने की सूचना मिली है। विभागीय टीम को निर्देशित किया गया है। गांव जाकर कांबिंग कराई जाएगी। लोकेशन ट्रेस होने पर पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें