फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: पहले घर से नहीं निकलते थे, अब घर-घर जाकर वोट मांग रहे बड़े मियां, चुनावी सभा बोले में डिप्टी सीएम

Tue, 29 Nov 2022 10:44 PM IST
Digvijay Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर

सार

डिप्टी सीएम ने कहा कि जब वो पसमांदा सम्मेलन में भाग लेने के लिए रामपुर आए थे तो उनको पता चला कि रामपुर में सिर्फ चाकू ही नहीं बल्कि वायलिन भी बनती है। रामपुर की वायलिन की धुन को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई जाएगी। रामपुर के विकास के लिए जो कुछ भी करना होगा सरकार करेगी। 
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा है कि कभी सत्ता की हनक में अपने घर से बाहर न निकलने वाले बड़े मियां आज घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि बड़े मियां चाहे कुछ भी कर लें रामपुर में इस बार इतिहास बदलने जा रहा है। हम सिर्फ रामपुर ही नहीं, बल्कि मैनपुरी में भी जीत हासिल करेंगे। पाठक ने कहा कि जब रामपुर और आजमगढ़ में लोकसभा का उपचुनाव हुआ था तो एक सज्जन एसी से नहीं निकले थे। अब जब मैनपुरी में हार का खतरा दिख रहा है तो गलियों की खाक छान रहे हैं।

 

विज्ञापन

 

पाठक मंगलवार को रामपुर में जीरो प्वाइंट के पास स्थित एक होटल में पार्टी की ओर से आयोजित प्रभावी बूथ सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा के शासनकाल को पूरे प्रदेश की जनता ने देखा है। प्रदेश की जनता को याद है कि सपा शासनकाल में अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद थे कि घर की बहू-बेटियां शाम को निकलने से डरती थीं। पूरे प्रदेश के हर जिलों में छोटे सीएम बनकर सपा के लोग बैठते थे, जिनको लोग मिनी सीएम कहते थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में कानून- व्यवस्था मजबूत हुई है। प्रदेश में संगठित अपराध और माफियाओं को नेस्नाबूत करने के लिए योगी सरकार कृत संकल्पित है।
 

डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा शासनकाल में अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था और समाजवादी पार्टी का नारा था कि खाली प्लॉट हमारा है। वहीं भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश में सरकार बनते ही गुंडे माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की गई। इसका परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश भयमुक्त हुआ है। आज अपराधी या तो जेल में हैं या तो प्रदेश छोड़कर पलायन कर चुका है। उन्होंने कहा कि रामपुर की जनता एक व्यक्ति से त्रस्त हो चुकी है। यहां के लोग समझ चुके हैं कि देश व प्रदेश की जनता का विकास सिर्फ़ भाजपा सरकार ही कर सकती है। 
 

पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी की जातिवाद और संप्रदायवाद की गंदी राजनीति को अब रामपुर की जनता पूरी तरह से नकारने जा रही है। डिप्टी सीएम ने कहा कि रामपुर में पहले चुनाव नहीं होते थे। रामपुर के बूथों और थानों पर सपा के गुंडों का कब्जा रहता था। भाजपा की सरकार आने के बाद रामपुर में भी कानून का राज स्थापित हुआ है। एक कहानी का उदाहरण देते हुए कहा कि सुना है कि एक राजा के पास जिन्न हुआ करता था। वह जिन्न राजा की तमाम उम्मीदों को पूरा करता था। लेकिन, जब राजपाट गया, तो वही जिन्न राजा को पटक-पटक कर पीटने का काम करने लगा। रामपुर में भी यही हो रहा है।

 

सभा में पार्टी के कई नेता रहे मौजूद  
माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, रामपुर के सांसद घनश्याम सिंह लोधी, पैक्सपेड के चेयरमैन सूर्यप्रकाश पाल, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजबहादुर, क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, चमरौआ के ब्लॉक प्रमुख जगपाल सिंह यादव, जिला महामंत्री रविंद्र सिंह रवि, अजय तिवारी, राजीव मांगलिक, हंसराज पप्पू, ठाकुर कौशलेंद्र सिंह, श्यामलाल एडवोकेट, श्रीष गुप्ता, दर्शन सिंह खुराना, राजेंद्र प्रसाद लोधी , प्रभात अग्रवाल, जागेश्वर दयाल दीक्षित, अवतार सिंह, संदीप अग्रवाल सोनी, मोहन लोधी, फरहत अली खान, कार्यक्रम में मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

वायलिन को दिलाएंगे पहचान: पाठक
डिप्टी सीएम ने कहा कि जब वो पसमांदा सम्मेलन में भाग लेने के लिए रामपुर आए थे तो उनको पता चला कि रामपुर में सिर्फ चाकू ही नहीं बल्कि वायलिन भी बनती है। रामपुर की वायलिन की धुन को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई जाएगी। रामपुर के विकास के लिए जो कुछ भी करना होगा सरकार करेगी। यहां नये उद्योग लगाने और यहां तैयार होने वाले उत्पादों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार तैयार करने का काम सरकार करेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें