फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति बोला- वो मेरी बीवी को मार देगा: तीन बच्चों की मां प्रेमी संग भागी, गांव वालों ने संदूक खोला तो उड़े होश

Mon, 28 Nov 2022 08:45 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर

सार

ग्रामीण ने आशंका जताई है कि आरोपी उसकी पत्नी को बहला-फुसला कर ले गया है। पुलिस को दी गई तहरीर में ग्रामीण ने आशंका जताई है कि जेवर और कैश के लालच में उसकी पत्नी की हत्या की जा सकती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिलकखानम क्षेत्र के एक गांव से विवाहिता अपने तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग चली गई। आरोप है कि वह घर मे रखा जेवर और 60 हजार की नकदी भी ले गई है। पीड़ित पति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण का कहना है कि वह पांच नवंबर को जरूरी कार्य से रामपुर गया था। वापस आया तो पत्नी घर मे नहीं थे। बच्चों ने बताया कि मम्मी को गए बहुत समय हो चुका है। ग्रामीण ने घर के संदूक को देखा तो उसमें रखा जेवर और 60 हजार कैश गायब था। कपड़ों में छुपा हुआ एक मोबाइल मिला जिसमें एक युवक के साथ पत्नी के अश्लील फोटो मिले।
विज्ञापन

ग्रामीण ने आशंका जताई है कि आरोपी उसकी पत्नी को बहला-फुसला कर ले गया है। पुलिस को दी गई तहरीर में ग्रामीण ने आशंका जताई है कि जेवर और कैश के लालच में उसकी पत्नी की हत्या की जा सकती है। उसने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार और पत्नी को बरामद करने की गुहार लगाई है। मिलकखानम थानाध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद समुचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें