फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने रामपुर व शाहबाद के ईओ को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नालों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त न कराने पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने रामपुर नगर पालिका ईओ एवं नगर पंचायत शाहबाद के ईओ को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन जेपी गुप्ता ने बताया कि पूर्व में 01 दिन की बरसात में ही शाहबाद में जलभराव हो गया था। इसी प्रकार रामपुर शहर में भी गांधी समाधि से लेकर स्वार को जाने वाली रोड एवं पुलिस लाइन की ओर जाने वाली रोड पर नाले की सफाई न होने के कारण जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। रामपुर शहर में हुए जलभराव की समस्या का अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया था। जिस पर शाहबाद व रामपुर पालिका ईओ को नोटिस जारी किया गया है। एडीएम ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा 01 माह पूर्व ही पूरी कार्रवाई करते हुए सभी नगर पालिकाओं को समय से नालों की सफाई के निर्देश दिए थे। समय से नाले की सफाई न कराए जाने एवं जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने को लेकर नोटिस भी जारी किया गया था। इसके बावजूद नालों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें