फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बिना हेलमेट पेट्रोल देने पर आठ पंप संचालकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन में नोटिस का जवाब नहीं देने पर होगी विभागीय कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। जिले में नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान का पालन नहीं करने वाले पेट्रोल पंप संचालकों पर शिकंजा कसा है। जिला पूर्ति अधिकारी ने आठ पेट्रोल पंपों को नोटिस जारी किया है। साथ ही तीन दिन में जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बीते माह नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान शुरू करने का निर्देश दिया था। हालांकि, कई पेट्रोल पंपों ने बैनर तो लगाए, लेकिन नियमों का पालन नहीं किया। जिला पूर्ति विभाग ने निरीक्षण में पाया कि जिले के कई पेट्रोल पंप बिना हेलमेट के वाहन चालकों को पेट्रोल दे रहे थे।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि इन सभी पेट्रोल पंप संचालकों को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर अपना जवाब साक्ष्य के साथ प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।
-
पूर्ति विभाग ने जब्त की 45 हजार की सिक्योरिटी
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि बिना हेलमेट पेट्रोल डालने और बेबी फीडिंग रूम न स्थापित करने पर 17 पेट्रोल पंपों से 45 हजार रुपये की सिक्योरिटी जब्त कर जमा कराई गई है। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि अगली बार निरीक्षण में कमी पाए जाने पर पेट्रोल पंप का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन


जिले में नो हेलमेट नो फ्यूल को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने पर आठ पेट्रोल पंपों को नोटिस जारी किया गया है। जबकि बिना हेलमेट पेट्रोल डालने और बेबी फीडिंग रूम न स्थापित करने को लेकर 17 पेट्रोल पंपों से 45 हजार रुपये की सिक्योरिटी जमा कराई गई है। साथ ही सभी को चेतावनी जारी की गई है। -पूरन सिंह चौहान, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें