फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बंजर भूमि पर निर्माण करने पर 21 दुकानदारों को नोटिस

Sun, 28 Jul 2024 12:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहर में पनवड़िया रोड पर नगर पालिका द्वारा अभियान चलाया गया। टीम ने इन 21 दुकानदारों को नोटिस देकर जल्द दुकानें हटाने के लिए चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि पनवड़िया रोड पर जिस जमीन पर दुकानों का निर्माण किया गया है। वह बंजर भूमि के रूप में अभिलेखों में दर्ज है। ऐसे में शनिवार को सुबह करीब 11 बजे टीम ने अभियान चलाया है और इन दुकानदारों को शीघ्र दुकानें हटाने के लिए चेतावनी दी है। इसे साथ इनको नोटिस भी थमाया गया है। मौजूदा समय में बंजर भूमि पर 21 दुकानदार हैं जो अवैध तरीके से दुकानें लगाकर बैठे हुए हैं। इनमें कुछ दुकानें अस्थायी हैं और कुछ दुकानें स्थायी बना ली गईं हैं। अधिकारियों का कहना है कि यदि नोटिस के बाद यह दुकानें नहीं हटी तो हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें