फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रूट डायवर्ट के बाद शाहबाद से मुरादाबाद का किराया दोगुना हुआ

Sun, 28 Jul 2024 12:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। शाहबाद से मुरादाबाद पहुंचने पर समय और किराया दोगुना लग रहा है। जिस कारण यात्रियों की जेब पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। कांवड़ यात्रा के दौरान अधिकतर रोडवेज का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। जिस कारण अब शाहबाद, बरेली और सीमांकन जिला संभल के लोगों को मुरादाबाद पहुंचने में समस्या हो रही है। शाहबाद से बिलारी तक पहुंचना तो ठीक-ठाक है। लेकिन बिलारी से मुरादाबाद का सफर कठिनाइयों भरा हो गया है। रोडवेज संचालक यात्रियों से मनमाने ढंग से रुपयों की वसूली कर रहे हैं। आम दिनों में बिलारी से मुरादाबाद का किराया 25 रुपये है। रोडवेज का किराया 38 रुपये है। लेकिन अब बिलारी से मुरादाबाद जाने वाली रोडवेज में किराया 58 रुपये है। यह रोडवेज चालक-परिचालक यात्रियों को दिल्ली मुरादाबाद बाईपास एवं गांगन पर उतार देते है। जिस कारण यात्रियों को मुरादाबाद पहुंचने में ऑटो या फिर ई-रिक्शा का सहारा लेना पड़ रहा है। इसका का करीब 20 से 30 रुपये किराया अतिरिक्त लग रहा है। यात्रियों के लिए मुरादाबाद पहुंचना अब आसान नहीं है, समय और किराया दोनों अधिक लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें