फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी पर कांग्रेस ने मनाया काला दिवस

Thu, 09 Nov 2017 01:55 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में नोटबंदी का एक साल पूरा होने पर नोटबंदी के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
विज्ञापन
नोटबंदी के एक साल पूरा होने पर कांग्रेसियों ने बुधवार को काला दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने गांधी समाधि पर धरना देकर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की साथ ही कहा कि नोटबंदी का फैसला देश के इतिहास का सबसे काला दिन है। 
विज्ञापन


नोटबंदी का बुधवार को एक साल पूरा हो गया। इस मौके पर कांग्रेस ने इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इस घोषणा के मुताबिक कांग्रेसी जिला कार्यालय मेें एकत्र हुए, जहां कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और फिर सभी गांधी समाधि पर पहुंचे। वहां कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बांह में काली पट्टी बांधकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रदेश सचिव धर्मेंद्र देव गुप्ता ने कहा कि सरकार ने नोटबंद कर देश के इतिहास में काला अध्याय पैदा किया है। सरकार के इस फैसले से हर वर्ग का व्यक्ति परेशान है। व्यापार पूरी तरह ठप हो चुका है। नोटबंदी से दो सौ लोगों की मौत हो गई थी। जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह बिट्टू ने कहा कि नोटबंदी से देश का किसान, मजदूर व नौकरी पेशा व्यक्ति परेशान है। किसान फसल नहीं उगा पाए। 

उन्होंने इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर शहर अध्यक्ष मामून शाह,नोमान खां, आमिर मियां, रमेश प्रभाकर, अंकुश अग्रवाल, दिव्यांश सिंघल,रहमत अली, राजीव, सईद कुरैशी, आमिर कुरैशी, रहमान अली, शादाब अंसारी, आजम खां, नासिर खां आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें