तीसरे चरण में 5 दिसंबर को होने वाले मतदान के लिए सैदनगर और बिलासपुर में नामांकन प्रक्रिया शनिवार से शुरू होगी। इस दौरान दोनों ब्लाकों की 196 ग्राम पंयायत सदस्य के साथ ही 2398 वार्ड सदस्य के लिए नामांकन कराया जाएगा। दोनों ब्लाकों में वृहद स्तर पर तैयारियां की गई हैं।
तीसरे चरण में 5 दिसंबर को मतदान होना है। मतदान केलिए शनिवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। तीसरे चरण में सैदनगर में 83 ग्राम प्रधान के साथ ही 1041 वार्ड सदस्यों के लिए मतदान होना है। इसके लिए दोनो ब्लाकों में नामांकन प्रक्रिया शनिवार से शुरू की जाएगी।
सैदनगर प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक कार्यालय में आरओ गोविंद सिंह की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया कराई जा रही है। यहां पर शुक्रवार को भी परचे खरीदने के लिए देर शाम तक भीड़ लगी रही। सैदनगर में नामांकन को लेकर पुलिस व प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां की गई हैं। यहां पर सुबह से ही भीड़ जटने की उम्मीद है।
इसको देखते हुए पुलिस भी अलर्ट कर दिया गया है। तीसरे चरण के लिए एआरओ टेबिलें लगा दी गई है। दूसरी ओर बिलासपुर में भी नामांकन की प्रक्रिया शनिवार से शुरू होगी। यहां पर भी तैयारियां की जा रही हैं।