फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रामोत्सव पर कई घरोंं में गूंजी किलकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रामोत्सव के दिन जब पूरा देश राममय था तब तमाम जिले के करीब 50 घरों में किलकारियां गूंजीं। अपनी संतान जन्मतिथि को यादगार बनाने के लिए माता-पिता ने पहले ही 22 जनवरी की डिलीवरी डेट ले रखी थी। इस विशेष दिन पर बच्चे के जन्म से परिजन काफी खुश नजर आए। सभी ने रामोत्सव के साथ बच्चे का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। सरकारी अस्पतालों के साथ निजी अस्पतालों में भी बच्चों के जन्म हुए।मुरादाबाद के मानपुर खेम की रहने वाली राजकली पत्नी विशेष कुमार ने बताया कि वह अस्पताल में भर्ती थी। इस दौरान उनके पति से रामोत्सव के दिन संतान की जन्मतिथि रखने की बात डॉक्टर से की थी। उन्होंने रामोत्सव पर बच्ची को जन्म दिया। बेहद खुशी हो रही है कि मेरी पुत्री इस ऐतिहासिक दिन पर दुनिया में आई।रामपुर के सूपा गांव की रहने वाली किरन देवी पत्नी विक्की ने बताया कि ये ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने भी इसी दिन अपनी संतान को जन्म देने का निर्णय लिया था। ऐसे में उनके घर भी बेटी की किलकारी गूंजी है। बेहद खुशी हो रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा चमरौआ ब्लाॅक की सतीबाला पत्नी सुनील कुमार ने बताया कि 22 जनवरी के विशेष दिन उनकी बिटिया ने जन्म लिया है। बेहद खुशी हो रही है। बेटे ने ऐसे दिन जन्म लिया जब पूरा देश खुशियां मना रहा है। यह ऐतिहासिक हो गया है।
जिला अस्पताल के साथ ही शहर के निजी अस्पतालों में भी तमाम बच्चों ने जन्म लिया। बच्चों के माता-पिता ने पहले से ही रामोत्सव के दिन डिलीवरी की डेट ले रखी थी। किसी के घर बेटी तो किसी के घर बेटे ने जन्म लिया। सभी रामोत्सव के साथ बच्चों का जन्मोत्सव मनाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें