फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के बाजारों में जाम की स्थिति बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला प्रशासन और नगरपालिका की कवायद के बाद भी शहर के बाजारों में लगने वाले जाम से निजात नहीं मिल पाई है। नगर पालिका ने शहर के बाजारों में पार्किंग के लिए छह स्थान चिह्नित तो कर लिए हैं, लेकिन इसका टेंडर अभी नहीं हो पाया है। इस वजह से पार्किंग स्थल शुरू नहीं हो पाए हैं। साथ ही बाजारों में तिपहिया और चौपहिया वाहनों की एंट्री बंद करने की योजना पर अभी अमल शुरू नहीं हो पाया है। इस वजह से बुधवार को भी शहर के बाजारों में जाम की स्थिति रही। हालांकि शहर के कई प्रमुख बाजारों में बुधवार को साप्ताहिक अवकाश रहता है।
विज्ञापन

त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। लोग खरीदारी करने बाजार में निकल रहे हैं। वाहनों को खड़ा करने के लिए बाजारों में पार्किंग स्थल नहीं हैं। इसके कारण बाजार में खरीदारी करने आए लोग अपने वाहनों को सड़कों पर खड़ा कर देते हैं। इससे बाजारों में जाम लगना आम बात है। जाम की समस्या को दूर करने के लिए लोगों ने शहर के प्रमुख बाजारों में पार्किंग स्थल बनवाने की मांग की। इसको देखते हुए नगर पालिका ने बाजारों में छह पार्किंग स्थल तो चयनित किए हैं, लेकिन इसका ठेका नहीं दिया जा सका है। बुधवार को करवाचौथ का त्योहार बीत गया। इसके बाद अब अहोई अष्टमी, धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन, भैया दूज, छठ पूजा के त्योहार आने वाले हैं। इन त्योहारों पर बाजारों में हर साल काफी भीड़ उमड़ती है। बाजारों में स्थिति यह है कि कई स्थानों पर सड़क पर ठेले वाले अपना ठेला लगा लेते हैं। कुछ लोग अपने वाहन इन ठेलों के आगे खड़ा कर खरीदारी करने लगते हैं तो जाम लग जाता है। इससे लोगों को काफी दिक्कत होती है। जिला प्रशासन ने भी जाम की स्थिति से निबटने के लिए व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कई योजनाएं बनाई है, लेकिन उस पर अभी अमल शुरू नहीं हो पाया है। ठेले-रेहड़ी वाले अभी भी बाजारों में जा रहे हैं। तिपाहिया और चौपहिया वाहनों की बाजारों में एंट्री बंद नहीं हुई है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी इंदूशेखर मिश्रा का कहना है कि बाजारों में छह जगहों पर पार्किंग स्थल चिह्नित कर लिया गया है। इसका टेंडर निकालने की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद पार्किंग स्थल शुरू करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें