फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: स्वार अस्पताल में नहीं मिला कोई डाॅक्टर, सीएमओ ने जवाब मांगा

Fri, 07 Nov 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। सीएमओ डॉ.दीपा सिंह ने बृहस्पतिवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल की ओपीडी से डाॅ.नितिन दत्त, डाॅ.सुमित, डाॅ.शैलेंद्र गैर हाजिर मिले, जिन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। निरीक्षण के दौरान उन्हें कई अनियमितताएं मिलीं, जिस पर उन्होंने अधीक्षक के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ ने सीएचसी में पाया कि परिसर और वार्ड में सफाई व्यवस्था बेहद लचर है। उन्होंने ओपीडी देखी, जहां एक भी चिकित्सक ड्यूटी पर मौजूद नहीं था। हालांकि इस दौरान रोगी डॉक्टरों का इंतजार करते देखे गए। सीएमओ को कोल्ड चेन कक्ष में रखे टीकाकरण बॉक्स में गंदगी मिली। वहीं, टीकाकरण स्थल पर पैरासेटामोल की जगह डाइक्लोफेनेक टैबलेट मिलने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई।

उन्होंने मौके पर ही सुधार के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के बाद सीएमओ नाराज होकर मुख्यालय लौट गईं। इस बीच डॉ. सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं सामने आई हैं। इसके लिए संबंधित सीएचसी अधीक्षक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि ओपीडी से गैरहाजिर मिले डॉक्टरों को भी नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें