फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका से आई महिला में नही मिले कोरोना के लक्षण रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर।दो दिन पहले अमेरिका से आई महिला के कोरोना संदिग्ध होने पर टीम ने उसका ब्लड सैंपल लेकर लैब में भेज दिया था। उसकी रिपोर्ट निगेटिव आने पर टीम ने राहत की सांस ली है। इसके अलावा सीआरपीएफ महिला में भी कोई लक्षण नहीं मिले है।
विज्ञापन

दो दिन पहले महिला सीआरपीएफ जवान और अमेरिका से आई एक महिला सहित दोनों को कोरोना संदिग्ध होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके दोनों के ब्लड को जांच के लिए लखनऊ भेज दिया था जहां प्रांरभिक तौर पर सीआरपीएफ महिला कर्मचारी महिला में कोई लक्षण नहीं पाए गए थे। लैब ने किसी भी तरह का कोई लक्षण न पाए जाने पर उसके सैंपल को रिजेक्ट कर दिया था।लेकिन अमेरिका से आई महिला की रिपोर्ट का इंतजार स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही थी जहां शनिवार रात को उसकी भी निगेटिव आई। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज शुक्ला के मुताबिक उक्त महिला की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। अब तक दो महिलाओं की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सीआरपीएफ जवान महिला की प्रांरभिक तौर पर हुई जांच में कोई लक्षण नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें