मझरा छिद्दावाला के ग्रामीणों को लोकसभा चुनाव हो या फिर विधानसभा चुनाव, उनको अपनी जान जोखिम में डालकर घूघा नदी पार कर गद्दीनगली स्थित विद्यालय के बूथ पर वोट डालने जाना पड़ता है।
हर बार उनको पुल बनाए जाने भरोसा दिलाया जाता है लेकिन हर बार यह दावा हवाई साबित हो जाता है। हालांकि कई साल पहले यहां पर लोहे का अस्थाई पुल बनाया गया गया था लेकिन वो भी हादसे का सबब बना हुआ है। पुल से आवागमन करते समय बाइक सवार और राहगीर नदी में गिरकर घायल हो चुके हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि नदी पार करने में असमर्थ महिलाएं और बुजुर्ग मतदान करने से वंचित रह जाते हैं। कई बार जनप्रतिनिधियों, चुनाव आयोग, प्रशासन से गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय मेें पोलिंग बूथ बनवाए जाने की मांग की जा चुकी है।