फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रामपुर के स्वार में एनआईए का छापा, संदिग्ध आतंकी फैजान और उसके दोस्त के घर खंगाले गए सुराग

Sun, 17 May 2026 11:31 AM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी,स्वार (रामपुर)

सार

अहमदाबाद में पकड़े गए संदिग्ध आतंकी फैजान सलमानी मामले में एनआईए की टीम जांच के लिए रामपुर पहुंची। एजेंसी ने फैजान व उसके दोस्त मुकीम के घरों पर छापेमारी कर परिजनों से पूछताछ की। जांच एजेंसी ने दोनों युवकों के परिवार से कई घंटे तक जानकारी जुटाई। 
विज्ञापन
आतंकी गतिविधियों के आरोप में जेल में बंद फैजान के परिजनों से एनआईए ने की पूछताछ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के अहमदाबाद में पकड़े गए संदिग्ध आतंकी फैजान शेख उर्फ फैजान सलमानी मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम रविवार सुबह स्वार इलाके में पहुंची। एजेंसी ने स्थानीय पुलिस-प्रशासन के साथ मिलकर फैजान सलमानी और उसके दोस्त मुकीम (17) के घर जाकर लोगों से पूछताछ कर जांच पड़ताल की।

विज्ञापन


फैजान के घर तलाशी लेने के साथ एक मोबाइल की भी जांच की गई। इसके अलावा मेन रोड स्थित मुन्ना के घर पहुंची एजेंसी ने मुकीम के बारे में जानकारी जुटाई।  रविवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे एनआईए टीम फैजान सलमानी के घर पहुंची और घर का कोना-कोना खंगाला।

टीम ने वीडियोग्राफी कराई तथा परिवार के लोगों से कई घंटे तक पूछताछ की। अधिकारियों ने फैजान के पिता शकील अहमद सलमानी के मोबाइल फोन की भी जांच की और घर में रखा एक कीपैड मोबाइल अपने साथ ले गए।
विज्ञापन




परिवार के मुताबिक पति-पत्नी एक ही मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं। बताया गया कि छापेमारी के समय शकील अहमद शादी समारोह में खाना बनाने गए हुए थे। बाद में टीम ने उन्हें अहमदाबाद पहुंचने के लिए कहा।

परिजनों के अनुसार शकील ईद से पहले बेटे फैजान से जेल में मिलने भी गए थे। उधर टीम के कुछ सदस्य मेन रोड स्थित मुन्ना के घर पहुंचे और वहां मुकीम के संबंध में जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि मुकीम फैजान का मित्र है।
विज्ञापन


एनआईए अधिकारियों ने परिवार के लोगों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी एकत्र की। एडिशनल एसपी अनुराग सिंह ने बताया कि एनआईए की टीम नरपतनर पहुंचने की जानकारी भी है। टीम ने दोनों युवकों के परिजन से पूछताछ की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें