फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 एनएचएम संविदाकर्मियों का कार्य बहिष्कार जारी

Wed, 16 Mar 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मांगों के निस्तारण और लाठीचार्ज के विरोध में नेशनल हेल्थ मिशन के तहत कार्यरत संविदा कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार मंगलवार को भी जारी रहा। कार्य बहिष्कार कर जिलेभर के कर्मचारी सीएमओ कार्यालय में एकत्र हुए। काली पट्टी बांधकर धरना-प्रदर्शन कर मांगों के निस्तारण के लिए नारेबाजी की। नेशनल हेल्थ मिशन के तहत जिले में करीब ढाई सौ कर्मचारी विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन


कर्मचारी पिछले कई साल से रिजवी कमेटी की सिफारिशों को लागू करने और स्थायीकरण समेत कई मांगें उठा रहे हैं। इन्हीं मांगों को लेकर संविदा कर्मचारी रविवार को लखनऊ में एकत्र हुए थे। इन पर लाठीचार्ज कर दी गई। इसके विरोध में सोमवार को कर्मचारियों ने नेशनल हेल्थ मिशन के जिला प्रबंधन इकाई कार्यालय पर ताला जड़कर कार्य बहिष्कार का एलान कर दिया था।

मंगलवार को भी कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार जारी रखते हुए सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। एकजुट होकर अपनी मांगों के निस्तारण के लिए संघर्ष करने की अपील की गई। इस दौरान डा. योगेश कुमार, जसप्रीत सिंह, प्रीति चौधरी, प्रभात कुमार, मोहम्मद नाजिर, राजकुमार, डा. वीके शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, सत्यवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मिलक में भी कर्मचारी मंगलवार को कार्य बहिष्कार पर रहे। डा. मोहित रस्तोगी, डा. सरिता गंगवार, डा. मेहजनवी खानम, शेर सिंह, मथुरा सिंह, मंजू रानी, मोहम्मद आरिफ, दानिश मकबूल, कुसुम यादव, आशा मोर्य, निहारिका यादव, प्रीति शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें