कोरोना के नए वैरिएंट जेएन-1 को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। देश में इस वैरिएंट के कई मामले सामने आ चुके हैं। इस वैरिएंट के शिकार कई लोगों की मौत भी हुई है। कोरोना के इस नए वैरिएंट से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। डर से निपटने के लिए जिले का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है और स्वास्थ्य सेवाओं को अपडेट करना शुरू कर दिया गया है।
कोरोना जांच के लिए जिला अस्पताल में जो लैब बनाई गई है, उसे फिर से अपडेट किया जा रहा है। इसके अलावा ऑक्सीजन प्लांट भी नए वेरिएंट से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यहां की व्यवस्थाएं भी चाक-चौबंद कराई जा रही हैं। वैक्सीनेशन का जो लक्ष्य था, वह पहले ही पूरा हो गया था।
लगभग 11 लाख से अधिक लोगों को कोरोना की डोज दी गई थी। जिले में कोरोना से अब तक 154 मौतें हो चुकी हैं और 15 हजार से अधिक मामले आए हैं।
जिले में स्थिति सामान्य है। स्वास्थ्य मंत्रालय से निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। कोरोना के नए वेरिएंट से निपटने की तैयारियां पूरी की जा रही हैं।- डॉ. एसपी सिंह, सीएमओ।